शिवपुरी , सितंबर 30 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा में बेटे को कमर और पैर बांधकर कुएं में छलांग लगाने वाली महिला की पहचान हो गई है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान शिवानी विश्वकर्मा के रूप में हुई है। उसके साथ सात वर्षीय बेटे की भी कुएं में डूबने से मृत्यु हुई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि करेरा में मंगलवार शाम एक कुएं से महिला और उसके बेटे के शव बरामद किए गए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाकर मामले की जांच शुरू की थी। बुधवार को मृतका की पहचान शिवानी विश्वकर्मा के रूप में हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित