लखीसराय , जुलाई 31 -- हिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वाधान में दुर्गा बालिका उच्च विद्यालय लखीसराय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार सिन्हा ने सभी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं एवं किशोरियों के सामाजिक आर्थिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना का संचालन किया जा रहा है।सभी बेटियों को बिहार लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए 50,000 और संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिये 1,00,000 का आर्थिक प्रोत्साहन राशि मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मोबाइल का उपयोग सिर्फ पढ़ाई के लिए करें अन्य चीजों के लिए नहीं। आजकल सोशल मीडिया के चक्कर में पड़कर जीवन को बर्बाद भी कर रहे हैं। इससे बचने की आवश्यकता है, और पढ़लिखकर सशक्त बनना है।

महिला सशक्तिकरण केंद्र के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों के अस्तित्व की रक्षा के साथ उनके स्वास्थ्य, पोषण व शिक्षा के साथ उसे सशक्त बनना है।

घरेलू हिंसा व अन्य शिकायत व सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 181 से मदद लेने का सलाह दिया गया। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया।

लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी ने बाल विवाह रोकथाम के लिये सभी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह सिर्फ सामाजिक कुरीति ही नहीं है बल्कि ये कानूनन रूप से जुर्म भी है। बाल विवाह होने से बालिकाओं के स्वास्थ, पोषण व शिक्षा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है जिसका आजीवन भरपाई नहीं किया जा सकता है।इसलिए स्वस्थ और विकसित भारत के लिए बाल विवाह का बहिष्कार करें।

अंत में बाल विवाह रोकथाम हेतु सामूहिक रूप से शपथ भी दिलाया गया।

मौके पर जिला परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार सिन्हा, जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी, एम टी एस नवींद्र दास सहित कई छात्रा मौजूद थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित