सतना , मार्च 27 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र में पानी में डूब रही बेटी को बचाने के प्रयास में मां की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार छुलहनी की कोलान बस्ती निवासी रेखा बेलदार अपनी 17 वर्षीय बेटी के साथ खदान में भरे पानी में नहाने गई थी। इसी दौरान बेटी गहरे पानी में डूबने लगी।

बताया गया है कि रेखा बेलदार ने साहस दिखाते हुए अपनी बेटी को तो बचा लिया, लेकिन इस दौरान वह स्वयं गहरे पानी में डूब गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित