भिण्ड , मई 10 -- मध्यप्रदेश में भिण्ड शहर के पास डिडी गांव से रछेड़ी मार्ग स्थित क्वारी नदी के बीहड़ में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान राकेश यादव के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह अपनी बेटी की ससुराल दक्षिणी गांव आए हुए थे और आज दोपहर वापस घर लौटने के लिए निकले थे।
ग्रामीणों ने बीहड़ क्षेत्र में शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर भिण्ड देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तलाशी के दौरान पुलिस को मृतक के पास से एक मोबाइल फोन मिला।
मोबाइल लॉक होने के कारण पुलिस ने तकनीकी सहायता से उसे खुलवाया और उसमें दर्ज नंबरों पर संपर्क किया। इसी दौरान मृतक के दामाद से संपर्क होने पर शव की पहचान हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित