बेगूसराय, 29 मई (वार्ता) बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शुक्रवार को बेगूसराय जिला परिवहन कार्यालय के लिपिक समेत दो लोगों को छह लाख रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि बेगूसराय जिले के चेरिया वरियारपुर थाना क्षेत्र निवासी औरपरिवादी सत्यम कुमार ने पटना ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी किलिपिक संजय कुमार के द्वारा वाहन के हस्तानांतरण कराने के एवज में रिश्वत की माँग की जा रही है।ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाये जाने के बाद कांड अंकित कर पटना ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक औरअनुसंधानकर्ता रंजीत कुमार निराला के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।
सूत्रों ने बताया कि धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए दलाल शिवानंद झा को व्यवहार न्यायालय, बेगूसराय के दक्षिणी गेट के सामने स्थित रोड से छह हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है एवं लिपिक संजय कुमार को जिला परिवहन कार्यालय बेगूसराय में उसके कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों से पूछताछ के बाद उन्हें भागलपुर निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित