बेगूसराय , मार्च 24 -- बिहार में बेगूसराय ज़िले के मुफ़्फ़सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोहनपुर गांव में अपराधियों ने आज एक एक व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या कर दी।मृतक की पहचान मोहम्मद वक़ील के रूप में की गई है।

सूत्रों के बताया कि हत्या की सूचना मिलने पर गांव के लोग जिला परिषद सदस्य डिम्पल कुमारी के घर के पास जमा होकर हंगामा करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुयी। झड़प में बिहार पुलिस का एक जवान सहित पांच लोग घायल हो गये हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित