बेगूसराय , मार्च 30 -- बिहार में बेगूसराय ज़िले के नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार को राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी गोविंद कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया।
पुलिस उपाधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि गोविंद कुमार अपनी बाइक का सर्विसिंग कराकर लौट रहे थे। इसी दौरान मीरगंज जीडी कॉलेज के समीप मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गोविंद कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया।
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि गोविंद कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोविंद कुमार ने तीन वर्षों तक लागातार नेशनल गेम्स में बिहार का नेतृत्व किया है। उन्हें वर्ष 2025 में खेलो इंडिया गेम्स वॉलीबॉल टीम का कप्तान बनाया गया, जिसमें उन्होंने टीम को कांस्य पदक दिलवाया। घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित