बेगूसराय , अप्रैल 27 -- बिहार में बेगूसराय जिले के चेरियाबरियारपुर थानाक्षेत्र में सोमवार की सुबह को बारात से वापस घर लौट रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रो ने बताया की तीन दोस्त आज बाइक से बारात से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान पंचमुखी मंदिर के समीप बाइक पलट गयी।इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई तथा एक युवक घायल हो गया।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खांजहांपुर वार्ड नंबर- 8 निवासी राजो रजक के पुत्र कृष्णा कुमार (20) एवं रामाश्रय यादव के पुत्र रणवीर कुमार (18) के रुप में की गयी है। घायल युवक इसी मुहल्ला के स्वर्गीय धर्मदेव महतो का पुत्र प्रिंस कुमार है। घायल का इलाज चेरियाबारियरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी)में चल रहा है । शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित