बेंगलुरु , मई 26 -- कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु स्थित क्वांटम सुरक्षा समाधान कंपनी प्रमात्रा स्पेस ने कहा है कि उसने सीफंड वेंचर के नेतृत्व में प्री-सीड फंड सीड पूंजी जुटायी है।
वर्ष 2023 में स्थापित कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस राउंड में रीबैलेंस, मैग्निविया वेंचर्स (अपने पार्टनर पीसफुल प्रोग्रेस फंड के साथ) और पिक्सेल स्पेस के संस्थापक अवैस अहमद जैसे कई जाने-माने एंजल निवेशकों ने निवेश में हिस्सा लिया है। कंपनी ने यह नहीं बताया है कि इस दौर में उसे कुल कितना धन मिला है। कंपनी के शुरुआती निवेशकों में अमेरिकी फंड टेकस्टार्स, रोह वेंचर के संस्थापक लीन मेहता, अलमाजेस्ट स्पेस के सह-संस्थापक रघुनाथ दास और क्रिस पोर्टफोलियो के निदेश भव्य दोषी तथा अन्य एंजल निवेशक शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित