मुम्बई , मई 06 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 31 मई को होने वाला फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा।

बीसीसीआई ने इसी के साथ को प्लेऑफ मुकाबलों के शेड्यूल का ऐलान कर दिया। साथ ही प्वाइंट टेबल की टॉप दो टीमें 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में क्वालिफायर वन खेलेंगी। इस मुकाबले की विजेता टीम सीधे फाइनल में जगह बनाएगी।

इसके बाद प्लेऑफ का कारवां न्यू चंडीगढ़ पहुंचेगा। 27 मई को न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एलिमिनेटर मैच होगा। जिसमें तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें आमने सामने होंगी। इसी मैदान पर 29 मई को क्वालिफायर 2 भी खेला जाएगा। इसमें क्वालिफायर वन में हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम से मुकाबला करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित