नयी दिल्ली , अप्रैल 05 -- संगठन सृजन अभियान के तहत दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने रोहिणी जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एआईसीसी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वरों के सामने अपने क्षेत्र की समस्याएं, कमियां और चुनौतियां खुलकर रखें, तभी संगठन सशक्त बन सकेगा। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के मार्गदर्शन में 14 जिलों में अनुभवी नेताओं को ऑब्जर्वर नियुक्त करने के फैसले की सराहना की। श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य हर बूथ तक पहुंचकर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करना और भाजपा को पराजित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित