सोफिया , अप्रैल 03 -- बुल्गारिया की विदेश मंत्री नादेज्दा नेंस्की ने कहा है कि उनका देश होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की मुक्त आवाजाही बहाल करने के उद्देश्य से किसी भी सैन्य अभियान में भाग नहीं लेगा।
बुल्गारिया की समाचार एजेंसी बीटीए की रिपोर्ट में कहा गया है कि मंत्री ने यह बयान गुरुवार को ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर द्वारा आयोजित एक संयुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया।
वहीं दूसरी ओर, नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसन ने कहा कि नीदरलैंड शत्रुता समाप्त होने के बाद जलडमरूमध्य में मुक्त नौवहन बहाल करने के लिए सैन्य योगदान देने के लिए तैयार है।
स्थानीय समाचार पत्र 'अल्जीमीन डैगब्लैड' ने श्री बेरेंडसन के हवाले से कहा, "होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित नौवहन का इतना अधिक महत्व है कि जब दूसरे इस मुद्दे को सुलझा रहे हों, तब हम मूकदर्शक बनकर नहीं रहेंगे। हम अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।"उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल ने तेहरान सहित ईरान के कई स्थानों पर हमले किए थे। ईरान ने इसके जवाब में इजरायली क्षेत्र और बहरीन, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब सहित पश्चिम एशिया में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित