पौड़ी गढ़वाल,12अप्रेल(वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद में बुलेट मोटरसाइकिल चलाने का शौक तीन नाबालिग किशोरों को अपराध की दुनिया तक ले गया। पौड़ी कोतवाली क्षेत्र में हुई बाइक चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। साथ ही इस मामले में तीन किशोरों को संरक्षण में लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाबो निवासी संजय रावत ने 3 अप्रैल 2026 को कोतवाली पौड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 31 मार्च की रात उनकी बुलेट मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में चार पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में गहन छानबीन की। साथ ही पौड़ी, श्रीनगर और आसपास के इलाकों में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित