बुलंदशहर , मार्च 27 -- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट टीम और थाना नरसैना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वह थाना नरसैना में दर्ज मुकदमा संख्या 28/26, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वसीम कुरैशी पुत्र रहीश कुरैशी निवासी ग्राम करबा, थाना बहादुरगढ़, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित