बुलंदशहर , अप्रैल 18 -- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में श्रम कानूनों के उल्लंघन के आरोप में 20 औद्योगिक इकाइयों से जुड़े 40 ठेकेदारों को नोटिस जारी किये गये हैं।
सहायक श्रम आयुक्त (एएलसी) डॉ. पल्लवी अग्रवाल ने बताया कि संबंधित ठेकेदारों से निर्धारित समय सीमा में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि श्रमिक हितों की अनदेखी करने पर संबंधित ठेकेदारों के लाइसेंस निरस्त किए जा सकते हैं तथा उन्हें ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित