बुलंदशहर , मार्च 13 -- उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के ककोड़ क्षेत्र में तेज रफ्तार कार बाइक सवार को रौंदती हुयी नदी में गिर गयी। इस हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि बाजार से अपने घर लौट रहे पति-पत्नी की मोटरसाइकिल को चचूरा नहर की पटरी पर गांव सुनपेड़ा के पास तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए प्राथमिक चिकित्सा के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित