बुलंदशहर , अप्रैल 26 -- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बढ़ती गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। जिला सूचना अधिकारी चांदनी आनंद ने शनिवार को बताया कि अब जिले के स्कूल सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक संचालित होंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नई समय-सारणी जारी कर दी है।
उन्होंने बताया कि बुलंदशहर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी और लू की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े और उन्हें सुरक्षित वातावरण में शिक्षा मिल सके। प्रशासन ने सभी विद्यालयों को नई समय-सारणी का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित