बुलंदशहर , अक्टूबर 17 -- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिला न्यायालय में पेशी पर लाया गया एनडीपीएस अधिनियम के मामले में जेल में बंद आरोपी असलम पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के अचानक फरार होने से न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, फरार असलम देहात थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने आरोपी को पेशी पर लाने वाले पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। नगर कोतवाली पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित