बुलंदशहर , सितंबर 19 -- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में शनिवार को अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में एलडीएवी इंटर कॉलेज के पास बदरपुर से भरा एक डंपर झुग्गी पर पलट गया। झुग्गी में एक बच्चे के दबे होने की आशंका है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष कुमार जैन ने बताया कि आज प्रातः अनूपशहर क्षेत्र में एक डंपर सड़क निर्माण के लिए बदरपुर लेकर जा रहा था। इसी बीच वह असंतुलित होकर वहां स्थित एक झुग्गी पर पलट गया। झुग्गी में एक मासूम बच्चों के होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
हादसे के बाद उपजिलाधिकारी (एसडीएम), क्षेत्राधिकारी (सीओ) समेत कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित