बुलंदशहर , मई 11 -- बुलंदशहर के जिला बार परिसर में सोमवार को चैंबर पर कब्जे को लेकर हुए विवाद के दौरान फायरिंग में एक वरिष्ठ अधिवक्ता समेत दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटना जिला बार परिसर स्थित चैंबर संख्या-272 को लेकर हुए विवाद के दौरान हुई। बताया गया है कि दिवंगत अधिवक्ता सलीम अख्तर की पत्नी द्वारा विधिक प्रक्रिया के तहत उक्त चैंबर अधिवक्ता इमामुद्दीन के नाम आवंटित कराया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित