बुलंदशहर , सितंबर 21 -- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर गुलावठी फ्लाईओवर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार महिला और उसकी पांच माह की बच्ची की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह अजय ने बताया कि सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में राशिद अपनी पत्नी सादिका और पांच माह की बेटी जैनब के साथ बाइक से अपने भाई के घर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में सादिका और उसकी मासूम बेटी जैनब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राशिद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कार सवार भी घायल हुआ है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित