चंडीगढ़ , अक्टूबर 20 -- चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने मंगलवार को शहर के सेक्टर-48, सेक्टर-40, सेक्टर-24, सेक्टर-7 और बापूधाम में आयोजित दशहरा समारोहों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों के साथ दशहरे का पर्व मनाया और सभी को विजयदशमी की बधाई दी।
एच.एस. लक्की ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश युगों-युगों से भारतीय परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहा है। दशहरा हमें सिखाता है कि सत्य, न्याय और अच्छाई के मार्ग पर चलते हुए हर बुराई का मुकाबला किया जा सकता है और अंत में विजय सत्य की ही होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित