बुरहानपुर , अक्टूबर 20 -- मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में खकनार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दो अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन सहित करीब 68 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया है।

थाना प्रभारी अभिषेक जाधव के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि लालबाग थाना क्षेत्र के एक मामले में फरार आरोपी दीपक जमरे (18), निवासी ग्राम ढाबा, पांगरी रोड पर माता नदी के पास अवैध हथियार लेकर बैठा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल तथा वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस ने ग्राम पांगरी फाटा से एक अन्य आरोपी को भी अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित