बुरहानपुर , अगस्त 15 -- मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के खकनार थाना पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो देसी पिस्टलें जब्त की हैं।
खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव ने शनिवार को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम तुकईथड़ के पास दो व्यक्ति अवैध हथियार लेकर बैठे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश दी। मौके से एक विधि विरूद्ध एक नाबालिग को पकड़ा, जिसके कब्जे से लगभग 50 हजार रुपये मूल्य की दो हाथ से बनी देसी पिस्टलें और एक मोटरसाइकिल बरामद की गईं।
घेराबंदी के दौरान, नाबालिग का साथी अकबार सिंह पिता दादर सिंह बरनाला सिकलीगर निवासी पाचौरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनिमयम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित