बुरहानपुर , सितंबर 05 -- मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ताप्ती नदी राजघाट पर शनिवार को एक 20 साल के युवक की डूब गया।
प्राप्त जानकारी के युवक आजाद नगर का रहने वाला था। युवक ताप्ती नदी पर मछली पकड़ने के लिए पर गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार आजादनगर निवासी दो भाई मछली पकड़ने आए थे। मोहमद साबिर 20 साल पकड़ते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी।
इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने युवक का शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया है। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित