भीलवाड़ा , सितम्बर 02 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में पुलिस ने सिरडियास गांव में एक बुजुर्ग को गोली मारने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 28 अगस्त की रात शंकर सिंह घर पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली का छर्रा शंकर सिंह की छाती में लगा। जिससे वह घायल हो गये। घायल बुजुर्ग को तत्काल उपचार के लिए भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वारदात से जुड़े संदिग्धों की जानकारी जुटायी गयी। पुलिस ने गांव और आसपास के इलाके में उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जवाहर लाल उर्फ प्रकाश भील और छोटू भील को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित