भरतपुर , अगस्त 03 -- राजस्थान में भरतपुर की सेवर सेंट्रल जेल में अपने दो पुत्रों के साथ आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक बुजुर्ग कैदी की उपचार के दौरान सोमवार को आरबीएम अस्पताल में मौत हो गयी।
जेल सूत्रों ने बताया कि बयाना निवासी 75 वर्षीय भुल्लन की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित