अलवर , अप्रैल 18 -- राजस्थान में अलवर- देहली रेल मार्ग पर स्थित खैरथल रेलवे स्टेशन के समीपशनिवार को एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राहगीरों ने सुबह इस मामले की सूचना राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को दी गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव खैरथल अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान शिंभू मेघवाल के रूप में हुई।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक शिंभू मेघवाल अपने घर से14 अप्रैल की शाम बाजार से बीज खरीदने की कहकर निकला था। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकोढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित