पटना , सितंबर 11 -- ्रामीण विकास विभाग तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। मंत्री श्री कुमार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत एकंगरसराय प्रखंड के धूरगांव में आयोजित बुजुर्गों के बीच सहायक उपकरण वितरण शिविर का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित किया।यह आयोजन नालंदा दस्तक रिहैब सेंटर के बैनर तले एलिम्को कंपनी के सहयोग से किया गया था। मौके पर 300 बुजुर्गों के बीच सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर, कमर एवं घुटने की बेल्ट, श्रवण यंत्र, छड़ी सहित अन्य आवश्यक उपकरणों का वितरण किया गया। मंत्री ने आयोजकों की इस पहल को सराहा।उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं, उनका सम्मान और सेवा करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।

नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव-गांव और एक-एक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने एलिम्को से नालंदा के अन्य गांवों में भी इस तरह के वितरण कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया।

आयोजक एवं हिलसा नगर परिषद के मुख्य पार्षद तथा धूरगांव निवासी धनंजय कुमार ने कहा कि समाज के बुजुर्गों की सेवा और सम्मान करना हमारा नैतिक दायित्व है। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के माध्यम से जरूरतमंद बुजुर्गों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके दैनिक जीवन को आसान बनाने की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेगा।

सहायक उपकरण प्राप्त करने वाले रामानंद चौधरी, ब्रह्मदेव प्रसाद, वीरेंद्र सपेरा, उमेश सपेरा, मंगली देवी, बुद्धु पासवान, बिंदेश्वरी देवी, आशा देवी, कमलेश राम सहित अन्य लाभार्थी उपकरण पाकर इस पहल के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल की सचेतक श्रीमती रीना यादव, विधान परिषद में सत्तारुढ़ दल के सचेतक विधान पार्षद नीरज कुमार, हिलसा के अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, पूर्व विधान परिषद सदस्य राजू यादव, एकंगरसराय सीओ, हिलसा नगर पर्षद के मुख्य पार्षद धनंजय कुमार, एलिम्को के अधिकारी विनीत कुमार, नालंदा दस्तक रिहैब सेंटर के संचालक अमित चौरसिया, धूरगांव पंचायत के सम्मानित जनप्रतिनिधिगण सहित सीता देवी, मनोरमा देवी, सुभाषजी, सर्वेशजी, राजीवजी, राजेशजी, शैलेन्द्र मुखियाजी, विकास कुमार, रितेश गांधी, रोहित उर्फ बिट्टू, नीतीश, बंटी, सुमित, बगी, राजन, रुपेश, रजनीश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।मंच का संचालन व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष कुमार सिन्हा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित