बारां , जनवरी 19 -- राजस्थान में बारां के कोतवाली थाना क्षेत्र में 20 लाख की फिरौती को लेकर पीड़ित के मकान पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने सोमवार को बताया कि 14 जनवरी काे अबरार अहमद के मांगरोल दरवाजा शफकत की बाडी में स्थित मकान पर दो मोटर साइकिलों पर आये छह बदमाशों ने गोलियां बरसा दी। बताया जा रहा है कि करीब 10 चक्र गोलियां चलाई गयी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को तुरन्त गिरफ्तार करने के लिये पुलिस दल का गठन किया गया जिसने बारां के शालू उर्फ शालू बाबर को गिरफ्तार कर लिया। अन्य अफरार आरोपियों की तलाश जारी है। श्री अंदासु ने बताया कि बदमाशों ने पीड़ित को 20 लाख रुपये की फिरौती के लिए धमकाया था, जिसे उसने अनदेखा कर दिया था। आरोपीगण आदतन अपराधी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित