बारां , अगस्त 31 -- राजस्थान में बारां के अटरू थाना क्षेत्र में पुलिस ने 20 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम डोडा-चूरा बरामद करके दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु ने सोमवार को बताया कि थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में गठित दल ने अंधेरी नदी पुलिया के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली।
उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 20 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम डोडा-चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान विक्रम मीणा (20) और महावीर मीणा (22) के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित