नयी दिल्ली , अप्रैल 27 -- केंद्रीय वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने न्यूजीलैंड के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते को भारत के वस्तु और सेवा क्षेत्र के लिए निर्यातक के अवसरों में महत्वपूर्ण वृद्धि का अवसर देने के साथ साथ देश में कम से कम 20 अरब डॉलर के निवेश की राह तैयार करने वाला समझौता बताया है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि इस समझौते से देश के सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम क्षेत्र की इकाइयों , किसानों और उद्यमियों को मदद मिलेगी। यह समझौता भारतीय प्रतिभाओं को न्यूजीलैंड में काम करने के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करने वाला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित