श्रीनगर , जुलाई 16 -- पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) में हो रही चिंताजनक घटनाओं का करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से दखल देने और यह सुनिश्चित करने की अपील की है कि क्रिकेट को 'जम्मू बनाम कश्मीर' का मुद्दा न बनने दिया जाए।

सुश्री महबूबा ने गुरुवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि जेकेसीए को "राजनीति, भ्रष्टाचार और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर रहना चाहिए।" उन्होंने इस बात पर निराशा जताई कि बीसीसीआई की लीडरशिप में जम्मू-कश्मीर के पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास के होने के बावजूद ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित