मुम्बई , फरवरी 21 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को भारतीय क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (सीएबीआई) के लिए सहयोग की घोषणा की है।

बीसीसीआई की इस पहल के तहत अब पुरुष और महिला दोनों टीमों को प्रत्येक वर्ष दो विदेशी टूर्नामेंट के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा का प्रबंध, भारत में होने वाली द्विपक्षीय सीरीज के दौरान घरेलू और मेहमान टीमों के रहने की जगह का इंतजाम तथा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए बीसीसीआई से जुड़े स्टेडियम और मैदान तक एक्सेस, जिससे उच्च स्तरीय खेलने के हालात और प्रोफेशनल मैच का माहौल पक्का, का प्रबंध करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित