ढाका , सितंबर 17 -- बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने गुरुवार को बंगलादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) की दो पूर्व टीम अधिकारियों, मो. अब्दुल कय्यूम राशेड और मो. अमीन खान पर आईसीसी के भ्रष्टाचार रोधी कई नियमों के उल्लंघन करने का आरोप लगाये है और उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। मो. अब्दुल कय्यूम राशेड बीपीएल 2024-25 में चट्टोग्राम रॉयल्स के पूर्व मालिक थे और अमीन खान, बीपीएल 2024-25 में दरबार राजशाही और फिर 2025-26 में रॉयल्स के साथ पूर्व टीम अधिकारी थे।

बीसीबी के एक बयान में बताया है कि ये आरोप बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड इंटीग्रिटी यूनिट (बीसीबीआईयू) की जांच के बाद लगाए गए। यह जांच बीपीएल के पिछले दो सीजन में भ्रष्ट आचरण से जुड़ी जानकारी का खुलासा न करने, भ्रष्टाचार-रोधी जांच में सहयोग न करने और जांच में बाधा डालने या देरी करने" के आरोपों के बाद की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित