मीरपुर , अप्रैल 20 -- बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले से पहले, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन को सम्मानित किया।
बीसीबी ने आज यहां ने मैच से पहले का यह समारोह आयोजित किया, जिसमें मौजूदा खिलाड़ियों के साथ-साथ तमीम इकबाल (तदर्थ समिति के अध्यक्ष) भी मौजूद थे। तमीम इकबाल ने बांग्लादेश क्रिकेट के लिए रुबेल की सेवाओं को मान्यता देते हुए उन्हें एक फ्रेम की हुई जर्सी और एक यादगार प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित