मुम्बई , जून 05 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति शनिवार को यहां आयरलैंड, इंग्लैंड, एशियाई खेल और श्रीलंका के साथ होने वाले दो बहु दिवसीय मैच के लिए टीम की घोषणा करेगी।

शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार अजीत अगरकर और मानद सचिव देवजीत सौकिया की अगुवाई वाली पुरुष चयन समिति शनिवार को बीसीसीआई मुख्यालय में आगामी विभिन्न सीरीज और टूर्नामेंट के लिए भारत की टीमों के चयन को लेकर लिए बैठक करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित