कौशांबी , जनवरी 30 -- उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के संदीपनघाट थाना क्षेत्र के पनोई गांव में शुक्रवार शाम एक महिला ने कथित तौर पर बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पनोई गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद की पत्नी ज्योति (45) ने घर के कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और साड़ी का फंदा बनाकर छत के कुंडे के सहारे लटक गई, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

परिजनों ने दरवाजा न खुलने पर संदेह होने पर अंदर देखा तो वह फंदे से लटकी मिली। पति राजेंद्र प्रसाद के अनुसार ज्योति पिछले करीब एक वर्ष से बीमार चल रही थी और इसी कारण मानसिक रूप से परेशान रहती थी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित