श्रीगंगानगर , मई 05 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में भरतनगर निवासी बॉर्डर होमगार्ड के एक सेवानिवृत्त प्लाटून कमांडर ने अपनी बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि 79 वर्षीय रामचंद्र जांगिड़ ने रविवार-सोमवार की रात को किसी समय घर के एक कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। रामचंद्र अपनी पत्नी के साथ भरतनगर में रहते हैं। उनका पुत्र राजेंद्र हरियाणा के हिसार में आजादनगर में रहता है। पता चलने पर राजेंद्र अपने परिवार के साथ कल शाम को श्रीगंगानगर पहुंचा। उसके द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है।
मामले की जांच कर रहे जांच कर्ता धर्मपाल ने बताया कि परिवारवालों से पूछताछ की गई, तब पता चला कि रामचंद्र अपनी बीमारी के कारण परेशान रहते थे। इसी परेशानी के चलते उसने खुदकुशी कर ली।आज पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित