सिडनी , जून 03 -- मेलबर्न स्टार्स और रेनेगेड्स के विलय के बारे में क्रिकेट विक्टोरिया की घोषणा के बाद खिलाड़ियों के बीच उतपन्न हुई अनिश्चितता की स्थिति को लेकर न्यू साउथ वेल्स, साउथ ऑस्ट्रेलिया और क्वींसलैंड ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) से गुरुवार कोआपात बैठक बुलाने का अनुरोध किया है।
ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एसीए) का कहना है कि इस घटनाक्रम से खिलाड़ियों के बीच "भ्रम, अनिश्चितता और चिंता" पैदा हो गई है, और उनका मानना है कि बीबीएल के निजीकरण को लेकर आगे बढ़ने के तरीके पर खेल जगत में एक राय नहीं है। मंगलवार को यह खुलासा हुआ कि क्रिकेट विक्टोरिया आने वाले बीबीएल के लिए स्टार्स और रेनेगेड्स को एक नए नाम और रंगों के तहत मर्ज करने की योजना बना रहा है, जबकि दूसरे बीबीएल लाइसेंस को पूरी तरह से किसी निजी मालिक को बेच दिया जाएगा। इस खबर से पूरे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट जगत में अफरा-तफरी और भ्रम फैल गया है। न्यू साउथ वेल्स इस स्थिति से विशेष रूप से नाराज़ है। उन्होंने बुधवार को एसए और क्वींसलैंड (दो अन्य राज्य जिनकी निजीकरण को लेकर अलग-अलग चिंताएं हैं) के साथ एक कॉल पर इस मुद्दे पर चर्चा की, और उसके बाद गुरुवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ एक आपातकालीन बैठक करने का अनुरोध किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित