भोपाल , अक्टूबर 25 -- बीना स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के बाद लाइनों और प्लेटफॉर्म की अनुपलब्धता सहित परिचालन संबंधी कारणों से यात्री ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल के अनुसार, चार मेमू ट्रेनें 26 और 27 अक्टूबर को निरस्त रहेंगी, जबकि दो एक्सप्रेस ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के प्रारंभिक और गंतव्य स्टेशनों में भी बदलाव किया गया है।
रेल प्रशासन के अनुसार, बीना-रूठियाई मेमू (61611), रूठियाई-बीना मेमू (61612), बीना-रूठियाई मेमू (61625) और रूठियाई-बीना मेमू (61626) 26 एवं 27 अक्टूबर को निरस्त रहेंगी।
मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस (19054) 25 अक्टूबर को आगासोद-मालखेड़ी-महादेवखेड़ी होकर फ्लाईओवर मार्ग से संचालित होगी और बीना स्टेशन को बायपास करेगी। इसी तरह ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस (15046) भी 25 अक्टूबर को महादेवखेड़ी-मालखेड़ी-आगासोद होकर फ्लाईओवर मार्ग से चलेगी और बीना स्टेशन पर नहीं जाएगी।
कटनी-बीना मेमू (11602) 26 एवं 27 अक्टूबर को बीना के बजाय खुरई स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी। बीना-कटनी मेमू (11601) 27 अक्टूबर को खुरई से प्रारंभ होगी। कोटा-बीना मेमू (11603) 26 एवं 27 अक्टूबर को महादेवखेड़ी स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी, जबकि बीना-कोटा मेमू (61634) इन्हीं तारीखों में महादेवखेड़ी से प्रारंभ होगी।
कोटा-बीना मेमू (61633) 26 एवं 27 अक्टूबर को मुंगावली स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी। बीना-कोटा मेमू (11604) 27 अक्टूबर को मुंगावली से प्रारंभ होगी। बीना-कटनी मुड़वारा मेमू (61619) 27 अक्टूबर को महादेवखेड़ी स्टेशन से फ्लाईओवर मार्ग होकर सुबह 10:20 बजे रवाना होगी। कटनी मुड़वारा-बीना मेमू (61620) 26 एवं 27 अक्टूबर को महादेवखेड़ी तक विस्तारित रहेगी और वहां इसका निर्धारित आगमन समय रात 12:50 बजे होगा।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों के संचालन, परिवर्तित मार्ग और प्रारंभिक एवं गंतव्य स्टेशनों की जानकारी आधिकारिक रेलवे पूछताछ माध्यमों या हेल्पलाइन नंबर 139 से प्राप्त करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित