चंडीगढ़ , मई 27 -- महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने बीटेक एवं एमटेक सेमेस्टर की कुछ परीक्षाओं की आयोजन तिथियों में संशोधन किया है। विश्वविद्यालय ने इस संबंध में नई डेटशीट जारी कर दी है।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता के अनुसार एमटेक तृतीय सेमेस्टर (सीबीसीएस ब्रांच) के ओपन इलेक्टिव विषयों के लिए अलग से डेटशीट जारी की गयी है। इसके अतिरिक्त बीटेक छठे सेमेस्टर (जी स्कीम) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) के इलेक्टिव-III विषय 'डिस्ट्रिब्यूटेड सिस्टम' (पेपर कोड: पीईसी-सीएसई-3) की परीक्षा तिथि में भी परिवर्तन किया गया है।

पहले यह परीक्षा 11 जून को निर्धारित थी, जिसे अब 30 जून को आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का समय पूर्व निर्धारित अनुसार सुबह 9:30 बजे से दोपहर बाद 12:30 बजे तक ही रहेगा। परीक्षा केंद्र में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

प्रवक्ता ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे संशोधित डेटशीट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट तथा संबंधित विभागों से प्राप्त करें, ताकि परीक्षा संबंधी किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित