बीजापुर , मई 31 -- ) विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 196वीं बटालियन के जवानों ने नशामुक्ति की शपथ ली।

महादेव घाटी स्थित इकाई में रविवार को नशामुक्ति जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों और जवानों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। बटालियन के कमांडेंट कुमार मनीष की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी गोपाल सिंह बुनकर, उप कमांडेंट कुणाल किशोर, चिकित्साधिकारी डॉ. शुभम नितिन पवार, सहायक कमांडेंट हरीश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जवानों को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी गई। कमांडेंट कुमार मनीष ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में भी बाधा उत्पन्न करता है। उन्होंने सभी कार्मिकों से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जवानों ने सामूहिक रूप से शपथ लेते हुए किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करने, नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता फैलाने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित