बीजापुर , अप्रैल 25 -- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में प्रधान पाठक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोप में एक ठेकेदार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से आज प्राप्त ताज़ा जानकारी के अनुसार, बीते 22 अप्रैल 2026 को पालनार स्कूल के प्रधान पाठक राजू पुजारी, निवासी ग्राम चेरपाल, ने गांव के खेत-जंगल क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना मिलने पर थाना कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही की।
जांच के दौरान मृतक के पास से एक हस्तलिखित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शाला भवन निर्माण कार्य को लेकर विवाद चल रहा था, जिसमें ठेकेदार देवाशीष मंडल द्वारा कार्य कराया जा रहा था और लगभग 40 प्रतिशत भुगतान हो चुका था। शेष भुगतान को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी।
पुलिस के अनुसार, मृतक लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान था और निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर कुछ व्यक्तियों द्वारा दबाव बनाए जाने तथा फंसाए जाने की आशंका से भयभीत था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित