भुवनेश्वर , फरवरी 21 -- बीजू जनता दल (बीजद) ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री मोहन माझी के पेश किये गये 2026-27 के बजट को 'भ्रामक' और 'प्रचार-प्रेरित' करार दिया है।
बीजद के वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मंत्रियों प्रसन्ना आचार्य और निरंजन पुजारी ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए किसानों के कल्याण, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसे गंभीर मुद्दों का समाधान करने में विफल रहने और ओडिशा पर बढ़ते कर्ज का बोझ डालने के लिए सरकार की आलोचना की।
आचार्य ने उल्लेख किया कि हालांकि बजट का आकार 3,10,000 करोड़ रुपये तय किया गया है, लेकिन मुद्रास्फीति के अनुसार समायोजित करने पर वास्तविक वृद्धि प्रभावी रूप से नकारात्मक है।
उन्होंने स्वास्थ्य आवंटन में की गयी कटौती और 'बीजू युवा रामजी' जैसी योजनाओं के तहत बढ़े हुए राज्य व्यय की ओर इशारा करते हुए बजट को 'महज भ्रम' करार दिया, जिसमें किसानों या अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए कोई ठोस योजना नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित