श्रीगंगानगर , अगस्त 07 -- राजस्थान में बीकानेर जिले के नाल और गजनेर थाना क्षेत्रों में पुलिस ने पंजाब के बठिंडा और फाजिल्का जिलों के तीन आरोपियों से करीब 12 किलो अवैध डोडा पोस्ट बरामद किया है।
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकानेर जिले के नाल में पुलिस ने हवाई अड्डा चौराहे के पास गुरुवार रात में गुरु सेवकसिंह जट सिख (48) निवासी बठिंडा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से छह किलो 538 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक और व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि गजनेर थाना क्षेत्र में गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर कोडमदेसर फांटा के पास गुरदीपसिंह मेहरा सिख (63) निवासी भटिंडा और दर्शनसिंह मजहबी सिख (61) निवासी फाजिल्का को गिरफ्तार करके उनसे दो किलो 190 ग्राम और तीन किलो 160 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित