श्रीगंगानगर , अप्रैल 10 -- राजस्थान के बीकानेर में बीछवाल थाना अंतर्गत एक खुला बंदी शिवर (ओपन जेल) से एक कैदी फरार हो गया है। बीछवाल थाना पुलिस के मुताबिक खुलाबंदी शिविर के मुख्य प्रहरी गोवर्धनराम पुरोहित (58) निवासी बेनीसर बारी भट्टेवाली गली नाथूसर गेट थाना नया शहर बीकानेर द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर फरार हुए बंदी जागीरसिंह उर्फ गुरुवीरसिंह पुत्र जगतारसिंह उर्फ बलबीरसिंह निवासी रायबल पोस्ट नूरपुर चट्ठा तहसील नकोदर जिला जालंधर पंजाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित