जैसलमेर , जुलाई 19 -- जम्मू-कश्मीर में तैनाती के दौरान राजस्थान में जैसलमेर में छुट्टियों पर अपने पैतृक गांव आये सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान मुकेश कुमार राठौड़ की सड़क हादसे में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आठ जुलाई को मोकला के पास उनकी मोटर साइकिल एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गयी थी, जिसके बाद 17 जुलाई को जोधपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी माैत हो गयी।

उनकी पार्थिव देह शनिवार शाम को जैसलमेर के उनके पैतृक गांव नग्गा पहुंची। यहां करीब दो किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इसमें गांव के लोग उमड़ पड़े। भारत माता की जय और मुकेश अमर रहे के नारे भी लगाये गये।

उनकी पार्थिव देह के साथ सैकड़ों की तादात में आमजन उनकी अंतिम विदाई के दौरान मौजूद थे। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गयी। उनके पिता ने मुखाग्नि दी। इस दौरान बीएसएफ के उच्च अधिकारी, विधायक और अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित