देहरादून , जून 23 -- उत्तराखंड के जनपद देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में जुटे बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के साथ हुई अभद्रता पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने सख्त रूख अपनाते हुए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
उन्हाेंने कहा कि अगर किसी बीएलओ के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा अभद्रता जैसे मामले सामने आते हैं तो उस पर कड़ा कार्रवाई की जाए।
सीईओ डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में एसआईआर का कार्य गतिमान है। ऐसे में बीएलओ कठिन परिश्रम के साथ इस कार्य को कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीएलओ के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा अभद्रता जैसे मामले फ़ील्ड स्टाफ के मनोबल को गिराने का कार्य करते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित