, May 19 -- नई दिल्ली, 19 मई (वाता) डिजिटल तकनीक आधारित ग्रामीण बैंकिंग , ऋण वितरण और ई-गवर्नेंस सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी कंपनी बीएलएस ई-सर्विसेज लिमिटेड ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 323.4 करोड़ रुपये की परिचालन आय के साथ 18.2 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया।

आलोच्य तिमाही में कंपनी की परिचालन आय और शुद्ध लाभ में इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में क्रमश: 35.2 प्रतिशत और 5.4 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में परिचालन आय 239.2 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 17.3 करोड़ रुपये दर्ज किया था।

कंपनी का 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में परिचालन आय का आंकड़ा 115.2 प्रतिशत के उछाल के साथ 1117.8 करोड़ रुपये तक पहुंच गया जो एक साल पहले 519.4 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष के लिए कंपनी का शुद्ध लाभ 17.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 69.3 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले साल का शुद्ध लाभ 58.8 करोड़ रुपये था।

वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 109.7 प्रतिशत बढ़कर 1,143 करोड़ तक पहुंच गयी।

वर्ष के दौरान बीएलएस ई-सर्विसेज 1.11 लाख करोड़ रुपये मूल्य का कुल सकल लेन-देन किया (जीटीवी) दर्ज किया जो एक साल पहले की तुलना में 27.3 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने तिमाही परिणामों की घोषणा करते हुए कहा कि उसके निदेशक मंडल ने 2025-26 के लिए प्रति शेयर 0.5 रुपये का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है और इस तरह कुल वार्षिक लाभांश एक रुपये प्रति शेयर हो गया है।

बीएलएस ई-सर्विसेज के चेयरमैन शिखर अग्रवाल तिमाही परिणामों पर कहा, " कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के साथ पूरे वित्त वर्ष में शानदार प्रदर्शन किया। यह वृद्धि कंपनी के मुख्य व्यवसायों में मजबूत प्रदर्शन और डिजिटल एवं नागरिक सेवाओं के विस्तार के कारण संभव हुई। हमें गर्व है कि हमने Rs.1,000 करोड़ वार्षिक राजस्व का आंकड़ा पार किया। यह हमारी मजबूत और विस्तार योग्य बिजनेस मॉडल की क्षमता को दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित